- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी एलीट में तूफानी दोहरी शतकीय पारी खेली है। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में केवल 141 गेंदों में दोहरा शतक लगाने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।
इसके साथ ही वह रणजी ट्रॉफी एलीट में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पृथ्वी शॉ ने 156 गेंदों में 5 छक्कों और 29 चौकों के साथ नाबाद 222 रन की तूफानी पारी खेली। रणजी एलीट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड रवि शास्त्री के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1984-85 सीजन में बड़ौदा के खिलाफ बॉम्बे की ओर से खेलते हुए 123 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने लगाया था। उन्होंने गत वर्ष जनवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी प्लेट टूर्नामेंट के दौरान केवल 119 गेंदों में दोहरा शतक लगा दिया था। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर है। अब उन्होंने रणजी टीम बदल ली है। पहले वह मुंबई की ओर से खेलते थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें