T20 World Cup 2026: दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम हुई मालामाल, मिली इतने करोड़ रुपए की मोटी राशि

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 08:35:49 AM
T20 World Cup 2026: The Indian team became rich after becoming world champions for the second time, receiving a huge amount of so many crores of rupees

खेल डेस्क। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम केवल 159 रन पर ही ढेर हो गई। लगातार दूसरी बार  विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय टीम टीम पर पैसों की बारिश हुई है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद  टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपए की मोटी इनामी राशि मिली। वहीं रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपए की राशि मिली है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण तक का सफर तय करने वाली टीमों को मोटी रकम मिली है। इसके लिए जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपए दिए गए।

ऑस्ट्रेलिया को मिले करीब 2.3 करोड़ रुपए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी मोटी राशि दी है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपए आईसीसी की ओर से दिए गए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.