T20 World Cup: फिन एलन ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का विश्व रिकॉर्ड, ये कीर्तिमान भी हुआ ध्वस्त

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 09:33:01 AM
T20 World Cup: Finn Allen breaks Abhishek Sharma's world record, this record also gets destroyed

इंटरनेट डेस्क। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट (नाबाद89) फिन एलन (नाबाद 84) और की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएई को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में यूएई ने पहले खेलते हुए छह विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। कीवी टीम ने बिना विकेट गंवाए ही केवल 15.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

इस मैच में दो विश्व रिकॉर्ड बने हैं। फिन एलन और टिम सीफर्ट के बीच पहले विकेट के लिए 175 रन की तूफानी साझेदारी हुई। ये साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के नाम था, जिन्होंने 2022 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 170 रन की साझेदारी की थी। फिन एलन ने 84 रनों की शानदार के दौरान केवल 50 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने  5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

फिन एलन ने पूरे किए सबसे तेज पांच हजार रन
इस तूफानी पारी के दम पर फिन एलन भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। फिन एलन ने मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने वाले का रिकॉर्ड अपने नाम किया। एलन ने यह आंकड़ा महज 2854 गेंदों में छू लिया।

इस मामले में उन्होंने  अभिषेक शर्मा का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टी20I मैच के दौरान क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपने 5000 रन पूरे किए थे। उन्होंने केवल 2898 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

PC:espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.