- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को ही कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। अब ये तय हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार यू टर्न लेते हुए इसका ऐलान कर दिया है। अब मैच को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है।
पाकिस्तान की ओर से इस मैच के बहिष्कार का ऐलान किए जाने के बाद सोमवार को पूरे दिन इस संबंध में आईसीसी और पीसीबी आधिकारियों के बीच बातचीत होती रही। जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान सरकार की ओर से अपनी टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। इस प्रकार क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है।
बांग्लादेश पर भी नहीं होगा एक्शन
दूसरी और आईसीसी की ओर से बांग्लादेश की टीम पर टी20 विश्व कप से नाम वापस लेने के बाद भी किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं होगा। इस कारण बांग्लादेश की टीम पर ना तो उन पर बैन लगेगा और ना ही कोई पेनाल्टी लगाई जाएगी। जल्द ही बांग्लादेश को किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी दी जाएगी।
पाकिस्तान आज यूएसके के खिलाफ खेलेगी मैच
पाकिस्तानी टीम अभी कोलंबो में ही है। टीम आज अपना दूसरा मैच यूएसके के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए श्रीलंका जाएगी। इस बात का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था। इस प्रकार से एक बार फिर से क्रिकेट प्रशंसकों को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें