T20 World Cup: अचानक मिचेल मार्श टूर्नामेंट से हुए बाहर, इस दिग्गज की हुई वापसी

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 04:38:49 PM
T20 World Cup: Mitchell Marsh suddenly ruled out of the tournament, this veteran returns

खेल डेस्क। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने आज आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपना अभियान शुरू किया है। मैच से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान मिचेल मार्श वर्ल्ड ग्रोइन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

वह आज आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने नहीं उतरे थे। इसके बाद उनके पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होने की खबर आई है। खबरों के अनुसार, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में मार्श के स्थान पर जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी दी कि मिचेल मार्श को ग्रोइन इंजरी हुई है और आंतरिक रक्तस्त्राव भी हुआ है।

 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर किया कि कप्तान मिचेल मार्श की मैदान पर वापसी मेडिकल टीम की अनुमति के बाद ही संभव है। अब स्टीव स्मिथ श्रीलंका में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे। आज ट्रैविड हैड टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.