भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर Rahul Gandhi सरकार पर साधा निशाना, लगा दिया है ये गंभीर आरोप

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 02:22:21 PM
Rahul Gandhi targeted the government regarding the India-US trade deal

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फिर से भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में कहा कि अमेरिका के लिए रास्ते खोल दिए गए लेकिन भारत को कुछ नहीं मिला। उन्होंने इस दौरान केन्द्र सरकार से सवाल किए कि अमेरिका क्यों बता रहा है कि हम किससे तेल खरीदें? अमेरिका हमारे फैसले कैसे ले रहा है? सरकार ने देश को बेच दिया है।

राहुल गांधी ने एआई को लेकर भी मोदी सरकार को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने संसद में कहा कि  एआई के कई नतीजे होंगे। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रहने वाली कंपनियों को मुश्किल का सामना करना होगा। उन्होंने बोल दिया कि अमेरिका को केवल भारत का डेटा चाहिए। उन्होंने सरकार पर अमेरिका को डेटा सौंपने का आरोप भी लगाया है।

PC:  jansatta



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.