Dausa: नेशनल हाईवे-21 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 09:58:56 AM
Dausa: Tragic road accident on National Highway-21, six people died

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के पास हुए इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। खबरों के अनुसार, मंगलवार रात को यहां स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई। सड़क हादसे के बाद हादवे पर जाम लग गया। हादसे में छह दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें चार दोस्तों को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल भर्ती करवाया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने चिकित्सकों ने लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी और अंकित पुत्र लालाराम बैरवा सभी निवासी कालाखोह को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल  भेजा गया। यहां समय पुत्र रामसिंह योगी निवासी कालाखोह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नवीन पुत्र महेश योगी की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आभानेरी के रानी का बास में एक शादी समारोह में हुए थे शामिल
खबरों के अनुसार, ये सभी दोस्त आभानेरी के रानी का बास में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वापस घर कालाखोह आ रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-21 पर इनकी कार ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए। वहीं कार में सवार 6 दोस्तों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसे के बार हाइवे पर लंबा जाम लग गया।  पुलिस को जाम खुलावाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.