Abhishek Sharma को अचानक अस्पताल में करवाना पड़ा है भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ गई है टेंशन   

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 09:44:35 AM
Abhishek Sharma has suddenly been hospitalized, raising tensions for Team India.

खेल डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपना दूसरा मैच कल नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा के कारण भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई हैं। खबरों के अनुसार, अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।  

वह पेट में संक्रमण के चलते पिछले 2 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दी है। उन्होंने बताया था कि अभिषेक ‘स्टमक अपसेट से जूझ रहे हैं।  इसी कारण वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम नामीबिया मैच से पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके थे।

टेन डोशेट ने पीसी में अभिषेक की रिकवरी को लेकर उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। अगर अभिषेक इस परेशानी से उबरने में सफल नहीं होते हैं तो उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ सकता है।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.