- SHARE
-
जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी आज प्रातः 11 बजे विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा सालाना बजट प्रस्तुत करेंगी। उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया। राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की।
इस दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे। दिया कुमारी आज बजट में प्रदेश के लोगों के लिए कई बड़ी घोषणां कर सकती हैं।
खबरों के अनुसार, आज वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट के दौरान पांच बड़ी घोषणाओं क्रमश: करीब 1 लाख नई सरकारी नौकरियों, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, आरएएस और कुछ बड़े पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने, संविदा कर्मी के मानदेय में इजाफा करने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15% की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती हैं।
आशा सहयोगियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी का ऐलान संभव
इनके अलावा भी दिया कुमारी बजट में कई ऐलान कर सकती हैं। किसान सम्मान निधि को लेकर भी ऐलान संभवन है। वहीं गेहूं पर एमएसपी बोनस और दूध खरीद पर प्रति लीटर बोनस बढ़ने का ऐलान भी संभव है।
वहीं आंगनवाड़ी और आशा सहयोगियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी का ऐलान इस बजट में हो सकता है। जयपुर मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज के लिए बजट का बड़ा प्रावधान भी किया जा सकता है। वहीं कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित 'नई तबादला नीति' का ऐलान भी दिया कुमारी इस बजट में कर सकती हैं।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें