- SHARE
-
खेल डेस्क। वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की रिकॉर्ड पारी के दम पर भारत ने शुक्रवार को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से शिकस्त दी। भारत ने पहले खेलते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 311 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी इस पारी के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।
हालांकि अंडर-19 में विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम को प्राइज मनी नहीं मिली। इसके पीछे कारण ये है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट को एक डेवलपमेंटल टूर्नामेंट मानता है, जिसका उद्देश्य युवा टैलेंट को बढ़ावा देना है। ये एक कमर्शियल कॉम्पिटिशन नहीं है। इस स्ट्रक्चर के तहत टीमों को पहले से ही आईसीसी की ओर से डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के जरिए फंडिंग दी जाती है। गवर्निंग बॉडी टूर्नामेंट में फिनिशिंग पोजीशन के लिए अलग से कोई इनामी राशि प्रदान नहीं की जाती है।
भारतीय बोर्ड दे सकता है मोटी राशि
हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर सकता है। बीसीसीसीआई ने साल 2022 में यश ढुल की कप्तानी में आखिरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जितने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 40 लाख रुपए दिए गए थे।
वहीं सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 25 लाख रुपए बीसीसीआई की ओर से मिले थे। वहीं भारतीय महिला अंडर19 टीमों ने 2023 और 2025 में जो खिताब जीते थे, उन्हें भारतीय बोर्ड की ओर से 5 करोड़ रुपए का इनाम दिया था। इस प्रकार मौजूदा अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम को बीसीसीआई मोटी राशि दे सकती है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें