- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है। आज से दुनिया की बीस टीमें इस खिताब के लिए जंग करेंगी। आज भारत, पाकिस्तान समेत 6 टीमें मैदान पर होंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से होने जा रही है।
वहीं भारतीय टीम का सामना शाम को यूएसए से होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो में, दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षिण राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। खबरों के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देना चाहता है और उनकी वापसी पर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता।
इसी कारण भारत को आज अमेरिका के खिलाफ 13 खिलाडि़यों में से प्लेइंग 11 चुननी होगी। वॉशिंगटन सुंदर भी अभी टीम से बाहर हैं। हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज।