- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब दौसा के शहरवासियों को एक साथ तीन बड़ी सौगातें दी हैं। उन्हें भव्य टाउन हॉल एवं आवासीय योजना की सौगात मिली है। महिलाओं को ऋण वितरित किया गया।
कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को खान भांकरी-आईटीआई रोड पर केएम वाटिका के पास स्वतंत्राता सेनानी कैप्टन छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल का लोकार्पण का सौगात दी है।
वहीं आमजन को दौसा-बांदीकुई नगर विकास न्यास (यूआईटी) की प्रथम आवासीय कॉलोनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पुस्तिका का विमोचन कर योजना को लॉन्च कर बड़ी सौगात दी है। वहीं राजीविका समूहों की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया।
इस मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि दौसा जिला विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। हम सब जनप्रतिनिधियों की महती जिम्मेदारी है कि इस विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ाएं। राज्य सरकार का प्रयास है कि भविष्य में दौसा एक सुन्दर शहर बनकर उभरे। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर मात्र दो घंटे में रोड से दिल्ली पहुंचने के सपने को साकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से दौसा को चम्बल एवं इसरदा का पानी मिलने लगेगा।
हर वर्ग के लोगों के लिए आधुनिक प्लानिंग के साथ आवासीय योजना लाई गई
वहीं झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि दौसा में महानगरों की तर्ज पर हर आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल बना है, जहां विभिन्न प्रकार के आयोजन सुगमतापूर्ण हो सकेंगे। इसी प्रकार नवसृजित यूआईटी की ओर से हर वर्ग के लोगों के लिए आधुनिक प्लानिंग के साथ आवासीय योजना लाई गई है, जहां स्टेडियम एवं हरित पट्टिका सहित हर सुविधा उपलब्ध होगी।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें