Vaibhav Suryavanshi ने अब ध्वस्त कर दिया है ऋषभ पंत का ये दस साल पुराना रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 06 Jan 2026 01:30:51 PM
Vaibhav Suryavanshi has now broken Rishabh Pant's ten-year-old record

खेल डेस्क। युवा सलामी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से तूफानी पारी खेल क्रिकेट के दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने केवल 24 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली।

इस पारी में उन्होंने दस छक्के लगाए। मैच में भारतीय कप्तान वैभव ने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे तेज फिफ्टी का नया रिकॉर्ड बना दिया। इस मामले में उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। 2016 अंडर-19 विश्व कप में नेपाल के खिलाफ ढाका में पंत ने 18 गेंद पर सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। अब वैभव ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

वैभव के नाम इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 52 गेंद पर इंग्लैंड के खिलाफ वॉरचेस्टर में पिछले साल शतक जड़ा था। बेनोनी में खेले गए दूसरे यूथ वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को भारत ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 8 विकेट से शिकस्त दी। भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने 23.3 ओवरों में दो विकेट गवांकर हासिल कर लिया।

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
बेनोनी में खेले गए गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 49.3 ओवर में 245 रन पर ही ढेर हो गई थी। बार में बारिश के कारण भारत को जीत के लिए 174 रन का टारगेट मिला। भारत ने ये मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

PC:espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.