- SHARE
-
खेल डेस्क। साल 2025 पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यादगार साबित हुआ। उन्होंने साल अंत में एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर ने एक मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विराट कोहली ने साल के अन्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैचों में 302 रन बनाए थे। जिसमें दो शतक और एक फिफ्टी शामिल थी। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर कब्जा किया था। पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं। इसके साथ ही विराट कोहली ने साल 2025 आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 2 में फिनिश किया।
विराट कोहली ने अपने वनडे कॅरियर में 10वीं बार एक कैलेंडर ईयर का अंत आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष दो में रहकर किया है। उन्होंने साल 2017, 2018, 2019 और 2020 में नंबर-1 और साल 2013, 2014, 2015, 2016, 2021 और 2025 में आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर साल का अंत किया था। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नौ बार ऐसा किया था। इस प्रकार विराट कोहली ने विवियन रिचर्ड्स को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली ने साल 2025 में बनाए थे 651 रन
गेंदबाजों में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने अपने कॅरियर में 9 बार टॉप-2 रहकर साल का अंत किया था। विराट कोहली ने गत वर्ष 13 मैचों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए हैं। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वनडे क्रिकेटर रहे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें