- SHARE
-
खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग जीतने का जश्न गम में बदल गया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
इस दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। इस पर आरसीबी फ्रेंचाइजी ने भी दुख जताया है। खबरों के अनुसार, आरसीबी के बयान को पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शेयर कर लिखा कि बहुत ज्यादा दुखी हूं।
आरसीबी की जीत के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से फ्रेंचाइजी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर आरसीबी ने दुख जताते हुए लिखा कि हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद व्यथित हैं। आरसीबी ने अपने बयान में ये भी कहा कि हमारे लिए सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता सर्वोपरी है। आरसीबी इस दुखद घटनाक्रम में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
आरसीबी को चौथे फाइनल में मिली जीत
आपकाे बता दें कि आरसीबी ने मंगलवार को आईपीएल इतिहास में पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले तीन बार फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने सबसे पहले साल 2009, इसके बाद टीम 2011 और साल 2016 में भी फाइनल में प्रवेश किया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें