- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सैयम अयूब (54 रन) और पूर्व कप्तान बाबर आजम (नाबाद 50 रन) की अर्धशतकीय पारी के के बाद मोहम्मद नवाज (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से करारी शिकस्त दी। इस अर्धशतकीय पारी के दम पर बाबर आजम ने एक नया इतिहास रच दिया।
वह अब मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में बाबर ने 36 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। ये बाबर आजम का टी20 कॅरियर का 39वां अर्धशतक था।
इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेन्स टी20 इंटरनेशनल में 38 अर्धशतक लगाए थे। विराट कोहली ने साल 2024 में भारत की विश्व कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें