बेंगलुरू। बेंगलुरू टेस्ट में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने विकेटकीपिंग से सबका दिल जीत लिया। साहा की इस विकेटकीपिंग ने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। क्रिकेट फैंस रिद्धिमान साहा की इस विकेटकीपिंग देखकर दंग रह गए और साहा को धोनी का दूसरा रूप बताने लगे। भारत ने बेंगलुरू टेस्ट 75 रन से जीत लिया है।
साहा ने अपनी कीपिंग से मैदान में उस वक्त रोमांच पैदा कर दिया जब 28वें ओवर में रिद्धिमान साहा ने आर.अश्विन की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड का बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। यह कैच इतना शानदार था, कि भारतीय टीम के कप्तान और पूरी टीम देखती ही रह गई साहा का यह कैच देखकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।