अपनी गुणवत्ता के दम पर ही वंडर सीमेंट ने बाजार में हासिल किया अलग मुकाम : नवीन कुमार

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Apr 2017 06:29:49 PM
Wonder Cement has achieved this position in the market because of own quality

वंडर सीमेंट की बात करें तो यह अपनी गुणवत्ता के कारण बाजार में अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर देते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाकर कामयाबी का नया मुकाम हासिल किया है। इसी कारण ये ना सिर्फ अपने ग्राहकों को खुश रखे हुए हैं, बल्कि अपने डीलरों को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाकर उन्हे एक अलग ही खुशी प्रदान कर रहे हैं। यही कारण है कि वंडर सीमेंट और आर.के मार्बल के साथ डीलर और ग्राहक जुड़ते रहते हैं।

नवीन कुमार गोयल सिरसा, हरियाणा के रहने वाले है। अपने 12 सालों के अनुभव के साथ नवीन पिछले डेढ़ सालों से वंडर सीमेंट की डीलरशिप में कार्य कर रहे हैं। नवीन कुमार बताते है कि वंडर सीमेंट की डील करने का मुख्य कारण इसकी गुणवत्ता और आर.के मार्बल ग्रुप का एक हिस्सा होना है।

नवीन कुमार के अनुसार वंडर सीमेंट ने प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान इसलिए बनाई है क्योंकि ग्राहक कम उत्पाद का प्रयोग किए बिना अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकता है।

नवीन कुमार गोयल एक क्रिकेटर भी है। इन्होंने 1997 से लेकर साल 2000 तक जिला स्तरीय क्रिकेट भी खेला है। लेकिन अब अपनी उम्र बढऩे के कारण मैं इस खेल को पहले जैसे नहीं खेल सकता। 

उन्होंने बताया कि वे एक खुशहाल परिवार से है और उसके प्रति समर्पित है। वे अपने खाली समय में अपने बेटे और अपनी बेटी के साथ रोज कम से कम एक घंटा खेलते हैं। 

जब उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा गया तो नवीन का कहना है कि, वे अपने कार्य को अच्छे से करना चाहते हैं और अपनी डीलरशिप को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।

Click here for more stories



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.