फ्लाइंग कार की एडवांस बुकिंग 8 करोड़ में शुरू, 2020 तक होगी डिलीवरी

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 12:18:52 PM
Flying car's advance booking will start in 8 crores

इन्टरनेट डेस्क। ऐरोमोबिल ने पहली फ्लाइंग कार के लिए प्री-ऑर्डर लेने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन हाइब्रिड व्हीकल है। 

कंपनी ने 2017 में इसको ग्राहकों के पास उपलब्ध कराने का वादा किया था। हालांकि, प्री-ऑर्डर करने वाली कार भी ग्राहकों को 2020 के पहले डिलीवरी होने की संभावना नहीं है। 

ऐरोमोबिल ने जिस फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप बनाया है, वह महज 3 मिनट में नॉर्मल कार से फ्लाइंग में परिवर्तित हो जाती है। 

इसकी ड्राइविंग रेंज 700 किमी है, जबकि फ्लाइंग रेंज 750 किमी है। जमीन पर इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/एच है, जबकि आसमान में यह 360 किमी/एच की स्पीड से उड़ सकती है।

ऐरोमोबिल ने फ्लाइंग कार को इस तरह बनाया है कि यह खराब मौसम को सहन कर सके। कार की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए पैराशूट भी दिया गया है।

गुरुवार को यह कार मोनाको के टॉप मार्कस ऑटो शो में पहली बार दिखाई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1.3 मिलियन डॉलर (तकरीबन 8 करोड़ रुपए) हो सकती है। साथ ही इसे चलाने/उड़ाने वाले के पास पायलट लाइसेंस होना आवश्यक है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.