असम: 90 प्रतिशत तंबाकू उत्पादों पर तस्वीर वाली चेतावनी का पालन

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Sep 2016 05:21:15 PM
Assam 90 percent of the picture warnings on tobacco products Follow

गुवाहाटी। असम में बिकने वाले 90 प्रतिशत सिगरेट उत्पादों मेें डिब्बों के 85 प्रतिशत हिस्से में तस्वीर के साथ स्वास्थ्य चेतावनी देने के नए नियम का अनुपालन किया जा रहा है। हाल के एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

सर्वे में पाया गया कि असम में बिकने वाले सिगरेट के सभी प्रमुख ब्रांड तथा अन्य तंबाकू उत्पादों में केंद्र सरकार के इस वर्ष एक अप्रैल को जारी अनिवार्य दिशानिर्देश का पालन किया जा रहा है।

यह सर्वे आठ राज्यों असम, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, केरल, कर्नाटक, राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल में वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन आफ असम वीएचएए, वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन आफ इंडिया वीएचएआई तथा कई अन्य स्थानीय निकायों ने किए।

वीएचएए की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार सर्वे के परिणाम बताते हैं कि सभी तंबाकू उत्पादों पर 85 प्रतिशत हिस्से पर स्वास्थ्य चेतावनी व्यहारिक रूप से संभव है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.