12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 11:34:56 AM
12th board examinations start

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई है। 12वीं बोर्ड की इन परीक्षाओं के साथ संस्कृत विषय से पढ़ाई करने विद्यार्थियों की उपाध्याय की परीक्षा भी शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी। प्रदेशभर में 12वीं की परीक्षा में 8.69 लाख और उपाध्याय परीक्षा में करीब 4 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

परीक्षा के लिए कुल 5 हजार 398 केन्द्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों के चलते कई परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए गए है। वहीं बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्रों को  पुलिस थानों और पुलिस चौकियों पर भिजवाए गए हैं।

परीक्षा के दौरान गड़बडिय़ों को रोकने के लिए विशेष उडऩ दस्ते तैनात किए गए है। वहीं इन विशेष उडऩ दस्तों में इस बार महिलाओं को भी नियुक्त किया गया है। परीक्षा कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए परीक्षा संबधी जानकारी के लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया गया है। 

वाट्सएप पर लिक हुआ नकली पेपर  

उधर राजस्थान के अलवर जिले में गुरुवार से शुरू हुई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पहले ही पेपर के लिक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को वाट्सएप पर बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का प्रश्न-पत्र लिक हुआ है। जब बच्चों के पास ये पेपर आया तो उन्होंने उसी पेपर के आधार पर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

लेकिन जब बच्चे सुबह परीक्षा सेंटर पहुंचे और जैसे ही उन्हे पेपर मिला बच्चों के होश उड़ गए। क्योंकि ये वो पेपर नहीं था जो वाट्सएप पर लिक हुआ था। वहीं जब इस पेपर के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उस पेपर को वाट्सएप पर लिक हुए पेपर से मिलाया तो वह बिल्कुल अलग निकला। इसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। 
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.