जयपुर। सांगानेर पुलिस ने जूलर से रुपए लूटकर भागे चार आरोपियों को पकडऩे का दावा किया है। मामला 12 नवंबर का है। पुलिस ने बताया कि इस जूलर की दुकान बांबला पुलिया के पास है।
12 नवंबर को जूलर दुकान बंद करके घर लौट रहा था। उनके साथ उनका एक पड़ोसी भी था। उनके पास 10 हजार रुपये कैश था। जैसे ही वे दोनों आगे बढ़े लूटेरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू निकाल लिया और उनसे रुपये लूट लिए।
पुलिस चार लोगों को पकडऩे का दावा कर रही है। इनमें से एक बूंदी का रहने वाला है और बाकी तीन जयपुर के ही हैं। इनमें से एक आरोपी बैंक लूट के आरोप में भी पकड़ा जा चुका है।चारों को सीतापुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये चारों शहर में अगली लूट की योजना बना रहे थे।