जयपुर से बीकानेर का सफर हुआ 75 मिनट का, 1 नवंबर से डोमेस्टिक फ्लाइट होगी शुरू!

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Oct 2016 03:51:54 PM
jaipur to bikaner domestic flight starts to soon 

जयपुर। राजस्थान में इंटर स्टेट डोमेस्टिक फ्लाइट के शुभारंभ के बाद प्रदेश के बड़े नगरों को हवाई सफर से जोड़ने का प्रयास जारी है। जोधपुर और उदयपुर की सफल उड़ान के बाद सुप्रीम एयरलाइंस ने बीकानेर उड़ान की तैयारी पूरी कर ली है। यह उड़ान 1 नवंबर को प्रस्तावित है। 

सुप्रीम एयरलाइंस ने बीकानेर में अपना कार्यालय भी खोल दिया है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा घोषित समय सारिणी को फिल्हाल राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। 

कंपनी के प्रस्ताव के मुताबिक अगर यह उडान शुरू होती है तो जोधपुर और उदयपुर की तरह ही बीकानेर से जयपुर पहुंचने का सफर 7 घंटों से सिमट कर सवा घंटे का रह जाएगा। 

प्रस्तावित समय सारिणी के मुताबिक जयपुर से बीकानेर के लिए सुबह 10.30 बजे विमान उड़ान भरेगा और 11.40 बजे पहुंच जाएगा। वापसी में भी यह दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.15 बजे जयपुर पहुंच जाएगा। अभी करीब 380 किलोमीटर की दूरी में लोगों को सात से आठ घंटे यात्रा करनी पड़ती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.