आज का इतिहास

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 08:17:01 AM
India and the major events of world history are November 14

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 14 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं-

1681....ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1889.... भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।

1922.... ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

1973.... ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

2002.... चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2006.... भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।

2007.... डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008.... पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन। 

2008.... मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा। 

2009.... मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.