अक्षय का यह प्यारा सा नन्हा सा फैन नहीं रहा इस दुनिया में

Samachar Jagat | Friday, 13 Jan 2017 09:42:20 AM
akshay fan mudit no more in this world

नई दिल्ली। बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार हमेशा समाज में लोगों की सेवा करते आये हैं। ऐसे ही अक्षय ने अपने नन्हे से फैन की मदद करी थी। उस फैन का नाम था मुदित। लेकिन अक्षय का यह फैन अब इस दुनिया से अलविदा कह गया। यह सुनकर अक्षय काफी दुखी हैं। अक्षय कुमार का ये खास फैन राजस्थान के जयपुर में रहने वाला मुदित था जिसकी उम्र मजह 12 साल थी

दीपिका 'क्वीन' और 'एंजल' हैं -विन डीजल 

मुदित 11 जनवरी को रात में सो रहा था और सुबह नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह गया। अपने कलेजे के टुकड़े की ये हालत देखकर मुदित की मां आशा भाटिया का बुरा हाल है। मुदित के घर वालों ने इमाम सिद्धिकी को इस बुरी खबर की जानकारी दी। इमाम के लिए भी ये खबर बेहद दुखी करने वाली है, वो खुद इस परिवार से और मुदित काफी लगाव रखते हैं।

आपको बता दे की मुदित कई सालों से एक ऐसी बीमारी से जूझ रहा था जिसका कोई इलाज नहीं था। मुदित की उस दौहरान एक ही ख्वाहिश थी अपने फेवरेट स्टार अक्षय कुमार से मिलने की। मुदित की मां आशा भाटिया ने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए एक संस्था से संपर्क किया था।

इस संस्था ने मुदित का सपना पूरा किया और अक्षय कुमार से उसे मिलाया। अक्षय ने भी दरियादिली दिखाते हुए मुदित के साथ पूरा वक्त बिताया और उसे खूब सारा प्यार दिया था। यही नहीं अक्षय मुदित और उसके परिवार से हमेशा संपर्क में रहे।

अक्षय ने मुदित के 12वें जन्मदिन पर उसे मुंबई बुलाया था और अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर अपने वैनिटी वैन में ही मुदित के बर्थडे सेलिब्रेशन का सारा इंतजाम किया था। अपने फेवरेट स्टार के साथ बर्थडे मनाकर वो बेहद खुश था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.