Good Friday 2017 : आज ही के दिन इंसानियत को सूली पर लटकाकर उसे मार दिया गया

Samachar Jagat | Friday, 14 Apr 2017 12:27:23 PM
Good Friday 2017

ईसा मसीह जिन्होंने लोगों को सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलने का संदेश दिया, जो बिना डरे एकता और शांति का उपदेश देते रहे। ऐसी महान आत्मा और ईश्वर के दूत को समाज के कुछ ठेकेदारों ने सूली पर लटका दिया। आज ही के दिन यानि फ्राइडे के दिन ही इंसानियत को सूली पर लटकाकर उसे मार दिया गया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या हुआ फ्राइडे के दिन और क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे....

जॉब की तलाश कर रहे हैं तो बेडरूम में करवाएं ये रंग

आज से लगभग दो हजार साल पहले ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया। बाइबिल के अनुसार इस दिन फ्राइडे था और तभी से इस दिन को ईसा मसीह की याद में गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाने लगा। यरुशलम के गैलिली प्रांत के नासरत में जन्में ईसा लोगों को मानवता, भाईचारा, एकता और शांति का उपदेश देते थे और लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ाने का कार्य करते थे।

वे खुद को ईश्वर का पुत्र मानते थे और धार्मिक अंधविश्वास फैलाने वाले रब्बियों (धर्मगुरुओं) को मानव जाति का शत्रु बताते थे। ईसा की लोकप्रियता से रब्बियों में भय व्याप्त हो गया और उन्होंने येनकेन-प्रकारेण, ईसा पर धर्म और राज्य की अवमानना का आरोप लगाकर उन्हें सूली पर लटकाकर मृत्यु-दंड देने का आदेश पारित करवा दिया। जब ईसा को क्रूस पर लटकाया गया उससे पहले उन्हें अनेक तरह की अमानवीय यातनाएं दी गईं, उनके सिर पर कांटों का ताज रखा गया, क्रूस को अपने कंधे पर उठाकर ले जाने के लिए बाध्य किया गया।

किसने लगाया श्री कृष्ण पर मणि चोरी का आरोप

यहां तक की उन्हें कोड़े और चाबुक भी मारे गए और अंत में उन्हें दो अपराधियों के साथ सूली पर बेरहमी से कीलों से ठोक दिया गया। जब ईसा अपने प्राण त्याग रहे थे तो उन्होंने ऊंची आवाज में परमेश्वर को पुकारा और कहा- हे पिता! मैं अपनी आत्मा को तेरे हाथों सौंपता हूं। ऐसा कहने के साथ ही, उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। ईसाई धर्मावलम्बियों के लिए गुड फ्राइडे का विशेष महत्व है। बहुत से लोग इस बलिदान के लिए ईसा मसीह की कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 40 तक उपवास भी रखते हैं, जो ‘लेंट’ कहलाता है, तो कोई केवल शुक्रवार को ही व्रत रखकर प्रेयर या प्रार्थना करते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.