जानें, सावन के पहले सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी लव-लाइफ

Samachar Jagat | Saturday, 23 Jul 2016 09:23:39 AM
how about your love-life in the first week of Sawan

सावन के पहले सप्ताह में ग्रह, नक्षत्रों में कई उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। ऐसे में आपके प्रेम संबंधों पर भी इसका असर पड़ेगा। सावन के पहले सप्ताह में कौनसी राशि के जातकों के प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और किस राशि के जातक के प्रेम संबंधों में दूरियां आएंगी। इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं....

मेष:-

सावन का पहला सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में  दरारें पड़ने की संभावना बन सकती है। आपकी मानसिक स्थिति को आपका प्रेमी भी समझना नहीं चाहेगा। आप खुद को अत्यधिक अकेला पा सकते हैं।

वृष:-

सावन का पहला सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय आप दोनों को दैहिक सुख देने वाला भी हो सकता है। आप दोनों के संबंधों में रोमांस और दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण ही मुख्य भूमिका निभाने वाला हो सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप दोनों अगर डेट पर जाना चाहते हैं तब आरंभ या अंतिम भाग में ही जाएं।

मिथुन -

सावन का पहला सप्ताह आपके पक्ष में शायद ही कहा जा सके। सबसे पहले तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू पाना होगा। जो स्थिति आपके सामने आती है उसका सामना करें ना कि उससे भाग जाए। आपके लिए सप्ताह का आरंभ व अंतिम भाग बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं लेकिन मध्य भाग में शायद आप अपने प्रेमी जीवन को कुछ रोमांचक बना सके।  

कर्क:-

आपके लिए सावन का पहला सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला हो सकता है। मस्ती भरे आलम में आपको फ्लर्ट करने का अवसर भी मिल सकता है लेकिन आपको अपनी सीमाओं का भी ध्यान रखना होगा। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल है। सप्ताह के मध्य भाग में हर तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है।

घर में वरुण यंत्र स्थापित करने से दूर होता है पश्चिम दिशा का वास्तुदोष

सिंह:-

यदि आप सही में और दिल की गहराईयों से किसी का साथ चाहते हैं तो आपको खुद में कुछ बदलाव करने होंगे। अन्यथा आपके प्रेम संबंध ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है और दूसरे भाग में भी आपका प्रेमी जीवन आगे बढ़ता दिखाई दे सकता है।

कन्या:-

हो सकता है सावन का पहला सप्ताह आपका मूड ही ना हो घर से बाहर निकलने का। ऎसे में आपके प्रेमी जीवन का क्या होगा? आप घर पर रहना चाहते हैं और प्रेमी आपके साथ बाहर जाने के मूड में है। यदि आप नहीं जाना चाहते तो सप्ताह के दूसरे या अंतिम भाग में प्रेमी से मिल लें। इस तरह से आपका प्रेमी जीवन भी सुचारु रुप से चलता रहेगा।

तुला:-

प्यार कोई खेल नहीं है, यह बात आप दोनों प्रेमी जोड़ो को समझ लेनी चाहिए। आप हैं कि मन में कुछ रख रहे हैं और बाहर कुछ और ही दिखा रहे हैं। आपको मन की बात प्रेमी के सामने कह देनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी तरह की झिझक होनी ही नहीं चाहिए। अगर आपके मन में फिर भी कुछ संदेह बना रहता है तब आपको कुछ समय खुद व अपने प्रेमी जीवन को दे देना चाहिए ताकि आप सही मुकाम पर पहुंच सके।

वृश्चिक:-

आपके लिए सावन का पहला सप्ताह परेशानियों भरा हो सकता है अथवा सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेम संबंधों को बिखरता हुआ महसूस करेंगे। भावनात्मक रुप से आप स्वयं को बहुत कमजोर व असहाय महसूस कर सकते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए तनाव लेकर आ सकता है और दूसरे भाग में आप टूटा दिल बैठ सकते हैं। आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा लेकिन फिर भी आप परिवार के साथ खुद को संभालने का प्रयास करेगें।

जानिए हिंन्दू धर्म ग्रंथो में मान्यता के बाद भी क्यों नहीं जाने दिया जाता महिलाओं को श्मशान घाट

धनु:-

सावन के पहले सप्ताह आप खुद को दो पाटो में फंसा पा सकते हैं, एक तरफ आपका प्रेम होगा तो दूसरी ओर आपके परिवार अथवा मित्र हो सकते हैं। दोनों ही आपसे आपका समय चाहेगें, अब आप इन दोनों में से किसी एक हो ही खुश रख सकते हैं। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कुछ राहत महसूस कर सकते हैं।

मकर:-

प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह की शुरुआत आपके लिए धमाकेदार हो सकती है। आप प्रेमी की ओर से कुछ उपहार पा सकते हैं अथवा आपका प्रेमी आपको किसी भी रुप में सरप्राईज दे सकता है जिसे देखकर आप गदगद हो सकते हैं। आप प्रेमी पर ढेर सारा प्यार भी उड़ेल सकते हैं। सप्ताह का अधिकांश समय आप एक - दूसरे के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जाएगा लेकिन दूसरे भाग में आप दोनों को सोच समझकर ही मिलना चाहिए। यदि लगता है कि कोई आप पर निगाह रख रहा है तब आपको नहीं मिलना चाहिए।

कुंभ:-

आप सोचते ज्यादा हैं और करते कम हैं। ख्यालों की दुनिया में तो आप खुद को कहीं से कहीं पाते हैं लेकिन वास्तविकता में आप अपने ख्यालों से कोसों दूर रहते हैं। आपका जो नीरस प्रेमी जीवन चला आ रहा है उसमें कुछ जान डालने की भी सोचें। अपनी सोच को हकीकत में बदलने का प्रयास करें। अपनी लव लाईफ को प्रेम से सरोबार करने का सोचें ना कि फालतू की बातों को ख्यालों में जगह दे।

मीन:-

भले ही आपके पास प्रेमी को देने का समय नही है लेकिन दूर रहकर भी आप पास रह सकते हैं। एक-दूसरे से जुड़े रहने और अपनी भावनाओं को बांटने के बहुत से साधन आप दोनों के पास हैं। यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए इस अनुकूल समय में आप अपने संबंधों को और गहरा कर सकते हैं। एक-दूसरे का सुख दुख में हाथ बंटा सकते हैं। हो सकता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रुप से अपने प्रेमी की सहायता करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.