18 साल की उम्र जवान होनें के लिए काफी नही...तो क्या है सही उम्र

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 09:56:16 AM
18 year young not enough ... So what's the right age

माना जाता है कि उम्र का 18वां पड़ाव, जहां से आपकी किशोरावस्था खत्म होती है और आपकी गिनती वयस्कों में शुरू हो जाती है।  इस 18वें पड़ाव को लेकर कुछ मनोवैज्ञानिकों नें प्रश्नचिह् लगा दिया है। इसे लेकर कई सारे सवाल खड़े हो गए है।

वर्तमान के अनुसंधान की मानें तो आज के परिवेश में किशोरावस्था 18 साल पर खत्म नहीं होती बल्कि 25 सालों तक रहती है यानी वयस्क होने का जो पड़ाव है वह केवल 18 तक सीमित नहीं है बल्कि 25 की उम्र तक है।

वेडिंग सीजन : शादी के कुछ हफ्ते पहले तक रखे इन ध्यान

मीडिया खबरों के अनुसार ब्रिटेन के मनोवैज्ञानिक अब किशोरों की मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें 18 के बजाय 25 साल तक किशोर मान रहे हैं। इस आधार पर ब्रिटेन के बाल मनोवैज्ञानिकों को दिशानिर्देश भी दिए जा रहे हैं।

मेडिकल बाल मनोवैज्ञानिक लेवर्न एंट्रोबस ने बताया, ''हम अब अधिक सजग हो रहे हैं और 18 की उम्र के बाद होने वाले मानसिक बदलावों पर अध्ययन माना कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह पहल अच्छी है।'' पहले से ज्यादा नालेज बढी है इस लिये समझ बढी है।

परफेक्ट लुक पाने के लिए आज़माएं यह टिप्स 

सर्वे के अनुसार, मनोवैज्ञानिक अब किशोरावस्था को तीन चरणों में रखकर देखते हैं। पहले चरण में 12 से 14 साल की उम्र, दूसरे चरण में 15 से 17 साल की उम्र और तीसरे चरण में 18 से 25 की उम्र है।

जवानी का यह है आधार

25 वर्ष की आयु तक किशोरावस्था मानने और इसके बाद वयस्क अवस्था के निर्धारण के लिए मनोवैज्ञानिकों ने दिमाग में उम्र के साथ होने वाले बदलावों पर अध्ययन किया है।

स्किन ही नहीं बल्कि ऊनी कपड़ों की भी सर्दियों में ऐसे करें देखभाल

दौरान उन्होंने दिमाग की स्कैनिंग तकनीक की मदद ली और किशोरावस्था से लेकर वयस्क होने तक दिमाग में होने वाले विकास का अध्ययन किया और इस आधार पर वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे।

वर्तमान दौर में व्यक्त‌ि के बदलते मनोविज्ञान के अलावा, शोधकर्ताओं ने इसके लिए शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव को भी जिम्मेदार माना है जो अब उम्र के 21 सदी के दौर में हो रहे है।

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

अगर आपको भी सताते है डरावने सपने, तो हो सकते है ये कारण...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.