जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:51:42 PM
Reasons Why Guys Prefer Bad Girls To Good Girls

नई दिल्ली। अक्सर यह जताया जाता है कि अगर आप अड़ियल, अक्खड़ और आत्मनिर्भर स्वभाव की महिला हैं तो आपको कोई पसन्द नहीं करेगा। लेकिन असल में सच तो यह है कि इसका ठीक उलटा होता है। आपको बता दें कि बदलते युग के साथ साथ पुरुषों की मानसिकता भी काफी हद तक बदल गई है।

हाल ही में हुए सर्वेक्षण के मुताबिक यह बात सामने आई है कि लड़कियां जितनी जटिल होती हैं उन्हें उतना ही बेहतर हसबैंड मिलता है। और तो और पहले जिन लड़कियों को 'बुरी' माना जाता था, उन्हें सबसे अच्छे लड़के पसंद करने लगे हैं। इन बातों से आपकी वो दोस्त जरूर परेशान हो जाएंगी जो खुद के आज्ञाकारी स्वभाव की वजह से मानती आई हैं कि उन्हें तो अच्छा लड़का ही मिलेगा।

आईए आज हम आपको बताते हैं कि आज के युवकों क्या चाहत है।

आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर

आज के दौर में आत्मविश्वास से लबरेज और महत्वाकांक्षी स्त्री हर उस लड़के की पसंद है जो खुद अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। शायद यही वजह है कि अधिकांश पुरुष ऐसी स्त्री की खोज करते हैं जो उन पर निर्भर ना रहे। उसके अपने कुछ सपने होंए अपनी कुछ इच्छाएं हों और वह उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करना जानती हो।

अपने.अपने हित

आज महिला.पुरुष एक ही तरह की शिक्षा ग्रहण करते हैं। कार्य करते हैं इसीलिए दोनों के अपने-अपने हित भी हैं। बढ़ती महंगाई के इस दौर में परिवार के अच्छे पालन के लिए दोनों का कार्य करना जरूरी भी है।

महत्वाकांक्षी

अगर आप ऐसी स्त्री हैं जिसके लिए अपना कॅरियर, लाइफ की बहुत बड़ी प्राथमिकता है, तो समझ लीजिए आपको जीवनसाथी के रूप में एक सपोर्टिव और बेहतर इंसान मिल सकता है। लेकिन अगर आपका उदेश्य शादी के बाद जॉब छोड़कर सिर्फ गृहस्थी पर ध्यान देना ही है तो हो सकता है आपको ऐसा हसबैंड न मिले।

स्पेस की जरूरत

आज के दौर में हर व्यक्ति को अपने स्पेस की जरूरत है, हर समय सवाल-जवाब और टोकने की आदत आपके साथी क्या किसी को भी आपसे दूर कर सकती है, क्योंकि आपके साथी को भी तो अपने लिए कुछ टाइम चाहिए।

लाइफ का सवाल

कभी.कभार अपनी लाइफ को लेकर गंभीर और साथ ही अपने में मस्त रहना एक जरूरत बन जाती है। लेकिन अगर आप अपने अलावा हर किसी को लेकर गंभीर हैंए अपने अलावा सभी की जरूरतों का ध्यान रखती हैं तो आपको नहीं लगता कि ये आउटडेटेड है?

पारदर्शिता

अपने साथी के लिए आपको पारदर्शी होना पड़ता है, लेकिन इसकी सीमा क्या है यह भी निर्धारित कर लेना चाहिए। आप अपनी हर बातए हर प्लान अपने साथी के सामने रख देती हैं तो यह दर्शाता है कि आप खुद को उनके बिना अधूरा मानती हैं। आपकी ओर से उन पर अपेक्षाओं का बोझ बढ़ता ही जाता है तो यह सही नहीं है।

बेहतर पुरुष

एक अच्छा इंसान कभी ये नहीं चाहेगा कि उसकी पत्नी हर समय उसकी आज्ञा मिलने का इन्तजार करती रहे या उसके 'ना' कहने पर अपने कामों को टालती जाए। वह आपको पूरा स्पेस देगाए आपकी जरूरत को समझकर किसी भी प्रकार की रोक-टोक से खुद को अलग रखेगा। लेकिन यह तभी होगा जब आप खुद को इसके लिए तैयार कर पाएंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.