जीन्स और डीएनए की वजह से होते हैं लेफ्टी, जाने कुछ तथ्य लेफ्टी के बारे में 

Samachar Jagat | Thursday, 27 Oct 2016 11:38:08 AM
Why are people lefty

कोई इंसान लेफ्ट हैंडर क्यों होता है, क्या यह सामान्य होने से अलग है। क्या आप कोई भी काम करने के लिए अपने लैफ्ट-हैंड यानि कि बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं? कुछ लिखते समय, खाना खाते समय, खेलते समय, या कोई भी काम करते समय केवल लैफ्ट-हैंड का ही जो लोग प्रयोग करते हैं उन्हें आम भाषा में ‘लैफ्टी’ कहकर पुकारा जाता है। 

दुनिया में लेफ्टी लोगों की संख्‍या भले ही कम हो। लेकिन जितने भी बांए हाथ से काम करने वाले हैं ज्‍यादातर महान शख्‍सियत हैं। लेफ्टी होनी की मुख्‍य वजह क्‍या है। इसको लेकर कई रिसर्च की गई हैं। तो आइए जानें क्‍या है इसकी असल वजह....

जीन्स और डीएनए की वजह से होते हैं लेफ्टी
लेफ्टी होने के पीछे की वजह को लेकर कई सारे रिसर्च हुए हैं, लेकिन कोई एकमत नहीं बन पाया है। हां, कुछ रिसर्च से पता चला है कि मानव शरीर के जीन्स और डीएनए की वजह से लोग लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने लगते हैं। दरअसल छह महीने की उम्र से ही नवजात शिशु लेफ्ट हैंड या राइट हैंड का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं और यही आगे चलकर आदत बन जाती है। कुछ हद तक ऐसा भी माना जाता है कि जेनेटिक कारणों से ऐसा होता है। अगर माता या पिता लेफ्टी हैं तो कुछ हद तक संभावना रहती है कि बच्चे भी लेफ्टी हो सकते हैं।

पूरी दुनिया में 10 परसेंट लोग हैं लेफ्टी 
ठंड के समय नवंबर से जनवरी के बीच जन्म लेने वाले बच्चों के लेफ्टी (बायें हाथ से काम करने वाले) होने की संभावना अधिक रहती है। एक रिसर्च में यह दावा किया गया है। रोजमर्रा की जिंदगी में आमतौर से विभिन्न कार्यों के लिए दाहिने हाथ के प्रयोग की जरूरत होती है। सामान्य आबादी के करीब 90 परसेंट लोग दाहिने हाथ से काम करने में निपुण होते हैं। जबकि करीब 10 परसेंट लोग बायें हाथ से काम करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के उलरिच, स्टीफन स्टीगर और मार्टिन वोरासेक ने इस संबंध में अध्ययन किया। उन्होंने अपने अध्ययन में ऑस्ट्रिया और जर्मनी के 13 हजार वयस्कों को शामिल किया। पाया गया कि इनमें से 7.5 परसेंट महिलाएं और 8.8 परसेंट पुरुष बायें हाथ से काम करने में निपुण थे।

बायें हाथ से काम करने  वालो का जन्म नवंबर से जनवरी
रिसर्च के मुख्य लेखक उलरिच तरान ने बताया, 'हमने देखा कि बायें हाथ से काम करने में निपुण अधिकांश पुरुषों का जन्म नवंबर से जनवरी के बीच हुआ था। मासिक औसत के रूप में बायें हाथ से काम करने में निपुण लोगों में से 8।2 परसेंट लोगों का जन्म फरवरी से अक्टूबर के बीच हुआ था। जबकि नवंबर से जनवरी के बीच यह परसेंट  10।5 था। अब अगर आपका बच्‍चा नवंबर से जनवरी के बीच का हो तो तुरंत समझ जाइये कि वह काम करने में लेफ्ट हैंड ज्‍यादा प्रिफर करेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.