- SHARE
-
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
लाइफस्टाइल डेस्क। सभी लोगों को फल खाना बहुत पसंद करते है। इसके साथ ही कुछ लोगों को अंगूर खट्टे और मीठे अंगूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ—साथ सेहत के लिए फायदेमंद होते है। इसके साथ ही अंगूर को चेहरे पर लगाने से स्किन पर चमक आती है। क्योंकि इसमें विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोष्क और आवश्यक तत्व पाए जाते है। तो वहीं अंगूर में रस की मात्रा ज्यादा होती है। जो की पानी की कमी को पूरा करती है। तो इस खबर में जानते है कि यह किस तरह से इस्तेमाल करे की हमारे चेहरा साफ हो जाएं।
आपको बता दें कि अंगूर से बना क्लिंजर रूखी, तैलीय या सामान्य हर तरह की त्वचा के लिए लाभकारी होता है। इसके बना क्लिंजर आपके त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसे बनाने के लिए मसले हुए अंगूर में एक चम्मच जैतून का तेल, आधा चम्मच खाने वाला सोडा और आधा चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे कुछ समय तक चेहरे पर लगाकर रहने दें और कुछ समय बाद इसे धो ले।

इसके अलावा अंगूर सुंदर आंखो के लिए भी बहुत जरूरी है। क्योंकि अंगूर से आंखों के आसपास काले घेरे नहीं होते है। यदि आपकी आखों के पास इस तरह के घेरे हो रहे है। तो आप अंगूर को काटकर आंखों के चारों तरफ रगड़े और कुछ देर तक इन्हें लगा रहने दे। बाद में इनको हटाकर ठंडे पानी से धो लें।
गौरतलब है कि अंगूर सनबर्न की समस्या से छुटकारा दिलाता है। ऐसे में अंगूर के बीजों में फ्लाावोन्वाइड ज्यादा मात्रा में होता है। जो कि आपकी त्वचा को सनबर्न से भी बचाता है। इसके लिए आप अंगूर का रस अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। इसके बाद आप कुछ देर तक इसे लगा रहने दें। बाद में इसे आप पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्लोइंग बनाता है।
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures