Recipe Tips: गर्मी के मौसम में लें कैरी की खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद, ये है विधि

Samachar Jagat | Monday, 06 May 2024 04:47:52 PM
Recipe Tips: Enjoy the sweet and sour chutney of kerry in the summer season

इंटरनेट डेस्क। गर्मी में कच्चे आम यानी कैरी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही कैरी की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
कच्चे आम - दो किलो
गुड़ - एक किलोग्राम
सौंफ - चार टी स्पून
जीरा - चार टी स्पून
भुना जीरा पाउडर - दो टी स्पून
धनिया पाउडर - दो टी स्पून
पुदीना पत्ते 
तेल - आठ टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
मेथी दाना सिका - एक टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - चार टी स्पून
हल्दी - दो टी स्पून
काला नमक - चार टी स्पून

इस प्रकार से बना लें आप कैरी की चटनी: 
- सर्वप्रथम कैरी पानी में धोकर छिलनी की मदद से छिलके उतार लें।
- अब इसे लंबाई में काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें सौफ, मेथी दाना और जीरा डालकर कुछ देर तक भूनें।
- अब आप इसमें कैरी के टुकड़े डालकर पांच मिनट तक पका लें। 
-अब कड़ाही में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर पका लें। 

- इसके बाद पुदीना पत्ते और थोड़ा पानी डालकर इसे पका लें। 
- कैरी के पकने के बाद इसमें कुटा हुआ गुड़ डालकर पका लें। 
- गुड़ पिघलने के बाद इसमें काला नमक और सादा नमक मिला लें। 
- इसे आप अपनी इच्छानुसार पानी डालकर पका लें। 
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट कैरी की चटनी बन जाती है।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.