- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए किडनी का सही प्रकार से काम करना भी जरूरी है। अगर किडनी सही प्रकार से काम नहीं कर रही है तो हमें सेहत जड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार अपनी किडनी को सही रख सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, किडनी की अच्छी सेहत के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। पानी किडनी के टॉक्सिन्स को साफ करने में मदद करता है। हालांकि दिनभर 2.5-3 लीटर पानी ही पीना चाहिए। ज्यादा पानी भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा का नमक का सेवन करना कई प्रकार से हानिकारक होता है। ये किडनी के लिए 'धीमे जहर' जैसा होता है, इसलिए दैनिक आहार में 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। आपको किडनी की अच्छी सेहत के लिए इन बातों पर ध्यान जरूर ही देना चाहिए।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें