दिल्ली में घना कोहरा, विमान, ट्रेन सेवा प्रभावित

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Jan 2017 11:32:13 AM
Delhi fog aircraft, train services affected

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते दो उड़ानें रद्द की गईं और अन्य 10 उड़ानों तथा 55 ट्रेनों के आवागमन में देरी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग और पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई जिससे विमान और ट्रेन सेवा प्रभावित रहीं। हवाईअड्डा सूत्रों ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर दृश्यता न्यूनतम स्तर से नीचे जाने के बाद विमान सेवा गंभीर रूप से प्रभावित हुई। रनवे पर घने कोहरे के चलते कम से कम दो उड़ानें रद्द की गई और 10 उड़ानों में विलंब हुआ।

एयर इंडिया के मुताबिक घने कोहरे की वजह से दृश्यता में तेजी से गिरावट आई। विभिन्न हवाईअड्डों पर विमान करीब एक से चार घंटे की देरी से उड़ान भर रहे हैं। खराब मौसम के कारण 55 ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं और 22 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 100 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई और आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 24.3 डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.