रिजीजू ने नोट अमान्य करने पर राहुल के बयान पर सवाल किया

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 01:23:50 AM
Rahul's statement on the invalid Rijiju questioned

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 1000 और 500 रूपये के नोट को बंद करने के उनके बयान पर सवाल करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी स्वयं विरोधाभासी है।
रिजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘ कौन सा सही है? लोगों के दिमाग को भ्रमित करने पहले कृपया खुद स्पष्ट होइए। भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंक के वित्त पोषण के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन कीजिए।’’
वह कल मुंबई में दिए गए राहुल गांधी के बयान का हवाला दे रहे थे।
राहुल ने आरोप लगाया था कि मोदी ने नोट बंद करने से पहले ही भाजपा को जानकारी दे दी थी। उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘ मैं नहीं समझता हूं कि वित्त मंत्री तक को नोट बंद करने की घोषणा के बारे में जानकारी थी।’’
रिजीजू ने कहा कि दोनों बयान पांच मिनट से भी कम वक्त में एक ही व्यक्ति द्वारा दिए नहीं हो सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.