टैक्सी, ऑटो रिक्शा यूनियन की 26 जुलाई से हड़ताल की चेतावनी

Samachar Jagat | Saturday, 23 Jul 2016 05:12:18 AM
Taxi, Auto Rickshaw union threaten to go on strike from July 26

नई दिल्ली। दिल्ली में टैक्सी एवं आटोरिक्शा यूनियन ने आज चेतावनी दी कि शहर में ऐप आधारित कैब सेवाओं को प्रतिबंधित करने की उनकी मांग यदि पूरी नहीं की गई तो वे 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

दिल्ली आटोरिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार ने हमारी मांग पर तत्काल ध्यान नहीं दिया तो सभी पीली-काली टैक्सी और आटो रिक्शा 26 जुलाई से सडक़ से हट जाएंगे।

उन्होंने कहा 18 परिवहन यूनियन ने हड़ताल में शामिल होने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐप आधारित निजी टैक्सी सेवाएं नियमों का उल्लंघन करती हैं और हमारे व्यवसाय को प्रभावित कर रही हैं। तत्कालीन परिवहन मंत्री गोपाल राय ने ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं पर लगाम लगाने का 17 अप्रैल को लिखित आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने अभी तक कुछ भी नहीं किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.