प्रतापगढ में महिला का शव कुंए से बरामद

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 04:57:10 AM
Woman's body recovered from wells in Pratapgarh

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र में एक लापता महिला का शव आज कुएं से बरामद किया गया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोडरा माडूपुर गांव निवासी बालकृष्ण तिवारी की पत्नी फूल कली (50) अचानक घर से गायब हो गयी थी। परिजनों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

उसका शव आज गांव में स्थित एक कुएं से बरामद किया गया।

उसके सिर पर धारदार हथियार के चोट का निशान थे। 

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.