पहले तो महिला का किया बलात्कार और अब चाहता है कि वो उसको...

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 09:16:02 AM
First, the rape of a girl and now that she wants him

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जेरोन थाना क्षेत्र के गांव लुहरगुवां निवासी एक महिला ने कल पुलिस अधीक्षक निमेष अग्रवाल को शिकायत की कि उसके साथ बलात्कार करने वाला जमानत पर छूटने के बाद उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है। उसने पीडि़ता और उसके पति के साथ दो-तीन बार मारपीट भी की है। शिकायत के अनुसार महिला के साथ उसी गांव के कुंअर लाल यादव ने फरवरी 2014 में बलात्कार किया था।

दोस्ती हुई शर्मसार! पहले दोस्त को बांधा पेड़ से और फिर करने लगे उसकी पत्नी के साथ...

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी पीडि़त महिला पर राजीनामा करने का दवाब बनाता रहा और उसके घर मे घुसकर उसकी व उसके पति की दो-तीन बार पिटाई भी की। पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत जेरोन थाने में की, लेकिन पुलिस ने उस पर कार्यवाही नहीं की। रविवार शाम पीडि़त महिला अपने खेत में अकेली निदाई-गुडाई का कार्य कर रही थी तभी आरोपी कुंअर लाल यादव अपने दो सहयोगी महेन्द्र और वृगभान के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

सात घंटे बाद जागी मां की ममता, बच्ची को लेने पहुंची थाने

महिला द्वारा विरोध करने पर उसके हाथ से हंसिया छीन कर उसके हाथ की दो उंगलियां काट डाली। पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक इसकी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश खाका को सौंप दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलात्कार के आरोपी कुंअर लाल यादव के पैर में कट्टे से गोली लगने का घाव है। जिसके उपचार हेतु उसे पृथ्वीपुर सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.