शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को दूर करने के लिए करें ये उपाय

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 07:00:02 AM
Saturn Dayya Sadhesati and to remove the effects of these measures to

शनिदेव को खुश करने के लिए धार्मिक कार्यों के अतिरिक्त सहनशीलता, मधुर वाणी, बढि़या चाल-चलन और अच्छे कार्य, ऐसे माध्यम हैं, जिससे नास्तिक व्यक्ति भी शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकता है।

मालामाल होने के लिए शुक्रवार के दिन आजमाएं ये टोटका

पुराणों के मतानुसार शनि देव को परमात्मा ने सभी लोकों का न्यायाधीश बनाया है। शनिदेव त्रिदेव और ब्रह्मांड निवासियों में बिना किसी भेद के उनके किए कर्मों की सजा उन्हें देते हैं। जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव पड़ता है तो वह पाठ-पूजा और तंत्र-मंत्र के माध्यम से शनिदेव को खुश करने में जुट जाता है। शास्त्रों में सेवा, दान-पुण्य और मानव-प्रेम ऐसे तीन काम हैं जिन्हें आप अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बना लेंगे तो शनि आप पर कभी अपना दुष्प्रभाव नहीं डालेंगे।

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को दूर करने के लिए करें ये उपाय :-

सेवा -

माता-पिता, गुरु और बड़ों का सत्कार व सेवा करने वाले व्यक्ति पर शनि मेहरबान रहते हैं। इसके विरुद्ध आचरण करने वाले व्यक्ति को शनि का प्रकोप सहना पड़ता है।

टूटे फूटे बर्तन घर में रखने से उठानी पड़ सकती हैं ये परेशानियां
 
दान-पुण्य -

शनि देव दान से जल्द ही प्रसन्न होते हैं, अपना कर्म ठीक रखें तभी भाग्य आप का साथ देगा और कर्म कैसे ठीक होगा इसके लिए आप धर्म के मार्ग पर चलते हुए दान-पुण्य करें। इंसान का भला और बुरा तो उसके स्वयं के कर्मों की वजह से होता है। अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो आपका बुरा होना नामुमकिन है।
 
मानव-प्रेम-

सच्चे-अच्छे लोगों पर शनिदेव की कृपा बराबर बनी रहती है। वह घमंडी का सिर नीचा करते हैं और उसे कष्ट देकर नम्र और अच्छा इंसान बनाते हैं। गरीब, कमजोर और निम्न वर्ग के लोगों की अन्न, धन, वस्त्र या किसी अन्य विकल्प के द्वारा मदद करने से शनि की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! क्यों रखा जाता है गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख

विवाह में हो रही है देरी तो सोमवार के दिन करें ये उपाय

इस ताले के खुलते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.