जयपुरः सीमा तोमर ने महिला ट्रैप में स्वर्ण जीता

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 03:32:41 AM
seema tomar won the gold in womens trap jaipur

जयपुर। जयपुर में आयोजित 60वीं राष्ट्रीय शॉटगन निशानेबाजी चैंपियनशिप में सीमा तोमर ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखते हुए रविवार के दिन यहां महिला ट्रैप का स्वर्ण पदक जीता। 

हाल में एशियाई शाटगन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सीमा ने फाइनल में शगुन चौधरी को 11-10 से हराया। मनीषा कीर ने कांस्य पदक जीता। 

सीमा सेना की टीम जबकि शगुन ओएनजीसी की तरफ से खेल रही थी। इस साल के शुरू में सीमा विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही थी। 

मनीषा ने अपनी टीम मध्यप्रदेश को ट्रैप टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाने में भी मदद की। उनके अलावा टीम में अनम बासित और प्रगति दुबे शामिल थी। सेना की टीम ने रजत और पंजाब ने कांस्य पदक जीता। 

जूनियर महिला ट्रैप वर्ग में दिल्ली की सौम्या गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने फाइनल में सजनीत कौर को 11-10 से हराया। तमिलनाडु की एन निवेता ने कांस्य पदक हासिल किया। 
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.