- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 10 फरवरी 2026 यानी मंगलवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मंगलवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में साख फैलेगी। इससे मनोबल भी ऊंचा रहेगा। वहीं सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत जातकों को कोई सम्मान प्राप्त होने का योग है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातकों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन होने का भी योग है।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को मंगलवार को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी योग है। जातकों पर माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष से धन संबंधी मदद आसानी से मिलने की भी संभावना है।
PC: sudarshannews, firstindianews, aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें