- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज आपको 10 जनवरी 2026 यानी शनिवार की राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए लव लाइफ के हिसाब से बहुत ही शानदार रहने वाला है। वहीं जातकों के कई अन्य काम भी बनेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का रिश्ता अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। फोकस के साथ काम करने पर जातकों को सफलता मिलेगी। कई अन्य मामलों में भी दिन जातकों के लिए शुभ साबित होगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए सही समय है। सुबह की शुरुआत वॉक के साथ करना लाभकारी साबित होगा।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार को लव लाइफ में खुशियों भरे पल मिलेंगे। ऑफिस में सीनियर्स से काम की खूब तारीफ मिलेगी। इससे आगे चलकर कॅरियर में कोई बड़ा मौका मिलने का योग है। हालांकि पैसों के मामलों में सोच-समझकर निवेश करना होगा।
PC: astrocamp, jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें