12 April2026 Rashifal : सूर्यदेव की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य

Hanuman | Saturday, 11 Apr 2026 04:02:33 PM
 12 April2026 Rashifal : The fortunes of these individuals will shine like the Sun God

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 12 अप्रैल 2026 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस रविवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। जातकों को कई प्रकार से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जातकों का पुराने निवेश से अच्छे लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई कंपनी से आकर्षक ऑफर मिलने का योग है। कॅरियर में नए और बेहतर अवसर मिलने के योग हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी दिन अत्यंत शुभ है। जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भौतिक सुख-साधनों में इजाफा होने का योग है। पुराना कर्ज चुकाने में भी जातक सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए साझेदारी में किया गया काम लाभदायक साबित होगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने का योग है। जातकों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

PC: zeenews.india, ndtv,  astrokaka
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.