- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 18 अप्रैल 2026 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार का ये दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। शनिदेव की कृपा से जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पिता की सलाह व्यापार में लाभकारी सिद्ध होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने का योग है। कई अनय क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। वाहन सुख और नए वस्त्रों की प्राप्ति होने की संभावना है। जातकों के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने की की भी पूरी संभावना है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का अपेक्षित सहयोग और प्रेम मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी दिन जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने की संभावना है।
PC: amarujala, ashakhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें