- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 2 दिसंबर, 2025 यानी सोमवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मंगलवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। साल 2025 के आखिरी महीने के दूसरे दिन जातकों के कई काम बनेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल बनेगा।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगलवार को वातावरण सुखद रहेगा। जीवन की दिशा में एक सकारात्मक मोड़ आने का योग है। परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने का योग है।
तुला राशि: मंगलवार को इन जातकों का भाग्य साथ देगा। मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होने का योग है। किसी मित्र की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस और दुकानदारी वालों को उम्मीद के अनुसार लाभ मिलने का योग है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें