- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 2 जून 2026 यानी मंगलवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की कृपा से तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा। लंबे समय से चल रही किसी बड़ी समस्या से जातकों को फाइनली निजात मिलेगी। व्यापार में जातकों को सहयोगियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जातकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के टेक्सटाइल का काम करने वाले जातकों को बंपर मुनाफा होने की संभावना है। पैसों के मामले में जातकों के लिए दिन खास रहेगा। किसी भी नए इन्वेस्टमेंट (निवेश) के बारे में प्लान किया जा सकता है। इससे भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है।
कर्क राशि: इस राशि के राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में दबदबा और मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस कर रहे कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। जातकों का काफी समय से रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने का योग है।
PC: aajtak, amarujala.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें