28 September 2025 Rashifal: इन जातकों को व्यापार में मिल सकती है आर्थिक उन्नति, इनके लिए भी शुभ रहेगा दिन

Hanuman | Saturday, 27 Sep 2025 03:48:48 PM
28 September 2025 Rashifal: These natives may find financial progress in business, the day will be auspicious for them too

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 28 सितंबर, 2025 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सूर्यदेव की कृपा से रविवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।  

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। रुका हुआ कोई कार्य पूरा होगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।  पत्नी और बच्चों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी रविवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। पार्टनरशिप और प्रॉपर्टी निवेश लाभकारी साबित होगा। जातकों के लिए दिन आर्थिक मामलों के हिसाब से शुभ साबित होगा।

धनु राशि: इस राशि के जातकों को नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग है। परिवार में मान-सम्मान में इजाफा होगा। व्यापार में लाभ मिलने का योग है। नया वाहन जातक खरीद सकते हैं।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.