30 October 2025 Rashifal: इन जातकों के लिए शुभ साबित होगा दिन, बनेंगे कई काम

Hanuman | Wednesday, 29 Oct 2025 03:49:09 PM
30 October 2025 Rashifal: The day will prove auspicious for these people, many things will be accomplished

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 30 अक्टूबर, 2025 यानी गुरुवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।

मिथुन राशि: गुरुवार का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। जातक अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास कर सकते हैं, इसमें उनको सफलता मिलेगी। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सेवाक्षेत्र से जुड़कर अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचे।

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। जातकों की आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों के हिसाब से भी दिन यादगार रहेगा। जातकों के कई काम बनेंगे। जातकों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

PC:  astrocamp, aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.