- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 4 फरवरी 2026 यानी बुधवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। शाम को मेहमानों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों के हिसाब से जातकों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को बुधवार को कोई अप्रत्याशित लाभ या बहुमूल्य संपत्ति प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलने का भी योग है। किसी प्रियजन से मुलाकात से मनबल में इजाफा होगा।
धनु राशि: इस राशि के जातकों के सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अवसर मिलने का योग है। जातकों के बुधवार को कई काम बनेंगे। कई मामलों में दिन अच्छा साबित होगा।
PC: jansatta, firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें