- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 4 जनवरी 2026 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सूर्यदेव की कृपा से तीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ साबित होगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को सरकारी काम में सफलता मिलेगी। जातकों को एक नौकरी के साथ-साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिलने के योग हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में इजाफा होगा। आर्थिक निवेश का भी फायदा मिलने की संभावना है।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा। जातकों की प्रतिभा निखरेगी और परिवार का सहयोग मिलने का भी योग है। जीवनसाथी का व्यवहार जातकों का दिल जीत लेगा। आर्थिक मामलों के हिसाब से भी दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी दिन लाभदायक होगा। योजनाओं से लाभ मिलने का योग है। रविवार को मनपसंद भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा। कई मामलों में दिन अच्छा साबित होगा।
PC: prabhasakshi, indiatv, .jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें